लिंक भेजकर खाते से छह लाख रुपये निकाले
गाज़ियाबाद, मई 15 -- गाजियबाद, योगेन्द्र सागर। लिंक रोड थानाक्षेत्र के चंद्रनगर निवासी विवेक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि दस मई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल अग्रवाल बताते हुए खुद को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि उनके गैस कनेक्शन की कुछ राशि बकाया है और जल्द भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन बंद हो सकता है। इसी दौरान व्हाट्सऐप पर एक लिंक और एपीके फाइल भेजी गई। क पर क्लिक करते ही मोबाइल में आईजीएल कंपनी जैसी दिखने वाली एक ऐप खुल गई। आरोपी ने फोन पर ही गैस कनेक्शन नंबर, बैंक खाते की जानकारी, डेबिट कार्ड नंबर और सीवीवी नंबर भरवाए। जानकारी दर्ज करते ही मोबाइल फोन का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में चला गया। कुछ ही मिनटों बाद उनके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन में कुल 6.13 लाख रुपये निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.