आगरा, जून 8 -- ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है। खुद को डिलिवरी बॉय बताकर पता सत्यापित करने की बात कह कर आरोपित ने एक लिंक भेजा। लिंक खोलते ही खाते से कई ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख रुपये कट गए। सीपी के निर्देश पर शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिव नगर निवासी प्रियंका सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 मई 2026 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को सामान डिलीवरी से जुड़ा बताते हुए पता सत्यापित करने की बात कही। इसी दौरान एक लिंक भी भेजा गया। जिस पर उन्होंने अपना नाम और पता दर्ज कर दिया। इसके दो दिन बात 17 मई की शाम उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 50 हजार, 20 हजार, 20 हजार और 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि घटना की शिकायत उन्होंने 18 मई को ही संबंधि...