हापुड़, मई 1 -- हापुड़। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को लिंक भेजकर खाते दस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तुरंत बाबूगढ़ थाने में सूचना दी। पुलिस ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर पीड़ित के दस हजार रुपये वापस कराए दिए। पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार चौधरी ने बताया कि मूल रूप से जोया जनपद अमरोहा हाल निवासी बाबूगढ़ छावनी दिनेश कुमार ने बताया कि उसने फोन पे से 900 रुपये में फोन रिचार्ज किया था, लेकिन फोन रिचार्ज नहीं हुई। नेट से उसने हेल्पलाइन नंबर ढूंढ कर उसे पर दो बार काॅल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद पीडि़त के पास फोन आया और एक व्यक्ति ने बताया कि वह हेल्पलाइन से बोल रहा है। पीड़ित से बातचीत कर उसे एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक क्लिक किया तो उसके खाते से दस हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ...