प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के न्यू कैंट निवासी एक युवक के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 44 हजार रुपये उड़ा दिया। आरोप है कि अनजान लिंक को ओपेन करने के बाद ठगी को अंजाम दिया गया। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच में जुटी है।न्यू कैंट निवासी मनीष पटेल की तहरीर के मुताबिक, उनके मोबाइल पर एक अनजान लिंक आया। जिसमें मोबाइल सॉफ्टवेयर अपडेट करने का ऑप्शन था। मनीष पटेल ने विश्वास कर लिंक को ओपेन किया, तो मोबाइल हैक हो गया। इसके थोड़ी देर बाद उनके बैंक खाते से 44 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर लिया गया। उधर, कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...