इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- ऊसराहार। एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर मंगलवार को पुरैला गांव में प्रशासन और किसानों की बीच बैठक बेनतीजा निकली। बैठक में एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने किसानों कसे कहा कि जो भी किसान बैनामा करेंगे, उन्हें परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बताया कि कुदरैल और पुरैला मौजा की लगभग 102 हेक्टेयर जमीन लिंक एक्सप्रेसवे के लिए चिह्नित है, जिसमें 50 प्रतिशत जमीन के बैनामे हो चुके हैं। इसी आधार पर आगे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जा सकती है। वहीं किसानों ने प्रशासन के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि वर्तमान सर्किल रेट उनकी जमीन की वास्तविक कीमत से कम है। यह भी पढ़ें- कैमूर जिले के 300 किसानों का 35 करोड़ मुआवजा लटका इतनी कम कीमत पर जमीन बेचने के बाद उन्हें कहीं और वैसी जमीन खरीदना संभव नहीं होगा। किसानों का कहना है ...