बुलंदशहर, जून 2 -- लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान अब किसानों को बढ़ी दरों से मुआवजा दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से 39 गांवों में दो से 25 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। हालांकि अधिग्रहीत जमीन के लिए बढ़ी दरों से मुआवजा देने के लिए शासन से अनुमति ली जाएगी। जिले में स्याना तहसील क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस वे को यमुना एक्सप्रेस वे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस वे के लिए बनाया जाना है। करीब 74 किमी लंबे इस ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जिले के 39 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। यूपीडा की ओर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से अधिग्रहण शुरू कर दिया था, लेकिन किसानों ने सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया था। जिसके चलते मुख्यमंत्री की ओर स...