गोरखपुर, नवम्बर 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की गोरखपुर से लखनऊ वाया लिंक रोड-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे नई एसी बस सेवा बुधवार से शुरू होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करेंगे। बस रोजाना सुबह 10:30 बजे गोरखपुर से चलेगी और लगभग पांच घंटे में आलमबाग पहुंचेगी। वापसी में आलमबाग से शाम 6 बजे प्रस्थान कर रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में बस सिकरीगंज, अकबरपुर, सुल्तानपुर, अवध बस स्टेशन होते हुए चलेगी तथा नौसड़ स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव होगा। गोरखपुर से आलमबाग का किराया 744 रुपये निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.