बुलंदशहर, अगस्त 20 -- गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य लगातार जारी है। सदर तहसील क्षेत्र में अब तक करीब 85 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा। इसके निर्माण से बुलंदशहर समेत आसपास के जिलों के लोगों को जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट के बीच सीधा संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी...