लाहौर में आई शादाब खान के नाम की सुनामी, ODI क्रिकेट में शतक ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- पाकिस्तान की टीम के ऑलराउंडर शादाब खान ने 2017 में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन 2026 में आकर 9 साल के बाद पहला शतक इस फॉर्मेट में जड़ा। इस शतक से न सिर्फ शादाब खान ने पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई, बल्कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। अकेले दम पर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने वाले शादाब खान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 8 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रविवार 25 अक्टूबर 2026 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज का लीग मैच खेला गया। इस मैच में ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम 242 रन चेज नहीं कर पाएगी और मुकाबला बुरी तरह हार जाएगी, क्योंकि 131 रन पर 8 विकेट गिर गए थे और 9वां विकेट 154 रनों पर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.