कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के तोड़ा मोहम्मदपुर गाँव के मजरा गदाईखेड़ा में रविवार देर शाम सरसों की मड़ाई कराते समय एक अधेड़ महिला का स्टॉल थ्रेसर में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है । गदाई खेड़ा निवासी किसान साहबलाल रविवार शाम को अपनी पत्नी साठ साल की छिदाना द के साथ सरसों की कटाई करने गए थे। वहां ट्रैक्टर में कटर थ्रेसर से सरसों की मड़ाई कराते समय छिदाना के गले में पड़ा स्टॉल कटर थ्रेसर में फंस गया। इससे थ्रेसर की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया । मां की मौत से उसकी पुत्री सरमनी, अल्पना, पुत्र हिमांशू बिलख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने...