लाश मिलने के बाद भी पुलिस को भरमाता रहा अनुज
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बोचहां से ब्रह्मपुरा के दंपती मनोज भगत और मीनू देवी का शव बरामद होने के बाद भी गिरफ्तार छोटा भाई अविनाश भगत उर्फ अनुज पुलिस को पूरी कहानी बताने में भरमाता रहा। उसने पुलिस को बताया कि उसने अकेले ही दोनों की गला दबाकर हत्या की। जब पुलिस ने उससे पूछा कि गला दबाया तो घर में फर्श व छत पर खून कहां से आया, तो इस सवाल पर उसने चुप्पी साध ली।पुलिस का कहना है कि अनुज अकेले इस घटना को अंजाम नहीं दे सकता है। दो लोगों की हत्या करने के साथ ही ऊपरी मंजिल से शव को उतारकर कार में रखना, फिर बोचहां में ले जाकर झाड़ी में शव को ठिकाने लगाना अकेले का काम नहीं हो सकता। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुरा से गायब दंपती का तीन माह बाद बोचहां में मिला कंकाल इसमें कम से कम चार लोग शामिल रहे होंगे। पुलिस को आशंका है कि अनुज न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.