चतरा, जून 28 -- चतरा संवाददाता। लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 912 किलोग्राम डोडा (पोस्ता भूसी) बरामद किया है। बरामद डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार मुल्य एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। रविवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गांव निवासी जंगाली गंझू के घर से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी जंगाली गंझू मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में लावालौंग थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव सहित जिला ब...