चतरा, फरवरी 25 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा जिला के लावालौंग प्रखंड स्थित वाइल्डलाइफ सेंचुरी के समुचित विकास का मुद्दा विस में विधायक उज्जवल दास ने उठाया। सदन में विधायक ने कहा कि लावालौंग वाइल्डलाइफ सेंचुरी न केवल चतरा, बल्कि औरंगाबाद, पलामू, हजारीबाग सहित पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण बन सकता है। इसके विकास से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने बताया कि इस तथ्य को सरकार ने स्वीकार करते हुए बताया कि स्थल अध्ययन एवं समीक्षोपरांत प्रस्ताव पर राज्य सरकार विचार कर सकती है। क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन और पर्यटन संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.