चतरा, मई 28 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने लावालौंग और कुंदा थाना क्षेत्र में बैक-टू-बैक छापेमारी कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य की अफीम, डोडा और पोस्ता दाना की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 30 हजार रूपये नगद और दो आधार कार्ड के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने इस पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क के खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के मरगड़ा गांव निवासी उमेश गंझू के घर में अफीम रखी गई है। सूचना मिलते ही कुंदा सीओ दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया। टीम ने उमेश गंझू पिता गोविंद गंझू के घर पर अचानक धावा बोलकर...