कुशीनगर, मार्च 11 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र पिपराकनक-बसडिला मार्ग पर मठिया गांव के समीप चौबीस घंण्टे से लावारिस हालत में पड़े ई-रिक्शा को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस थाने पर ले गयी। पुलिस जांच में जुटी है। पिपराकनक से निकल कर बसडिला के रास्ते बिहार के कटेया जाने वाली सड़क पर स्थित मठिया गांव के समीप सड़क के किनारे चौबीस घंण्टे से लवारिस हाल में खड़ी एक ई-रिक्शा को देखकर लोगों में चर्चा होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर ई-रिक्शा को थाने लेकर चली गई। इस सम्बंध मे पटहेरवा एसओ धीरेन्द्र राय ने बताया कि ई-रिक्शा को थाने लाया गया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...