धनबाद, मई 12 -- एफसीआई के दिवंगत ऑडिटर डीएन सिंह के 55 वर्षीय पुत्र मुन्ना सिंह की टीओपी मैदान स्थित सब्जी बाजार में इलाज के अभाव में मौत हो गई। मूल रूप से बिहार के छपरा निवासी मुन्ना महीनों से बीमार थे और बाजार को ही अपना ठिकाना बना रखा था। अपनों के साथ न होने के कारण वे स्थानीय लोगों की मदद पर आश्रित थे। मामले की सूचना मिलने पर वार्ड 55 के पार्षद साहेबराम हेंब्रम ने सिंदरी थाना प्रभारी से संपर्क किया। इसके बाद प्रशासन के सहयोग से रांगामाटी जोड़ियां श्मशान घाट पर जेसीबी से गड्ढा खोदकर उनके शव को दफनाया गया। बताया जाता है कि मुन्ना की पत्नी उन्हें वर्षों पहले छोड़ चुकी थी और यहां उनका कोई सगा-संबंधी नहीं रहता था। यह भी पढ़ें- - मननपुर बाजार का नहीं हो सका समुचित विकास, हर दिन हजारों लोग आते हैं लोगों को उनके गांव की भी जानकारी नहीं है। यह...