लखनऊ, मार्च 10 -- निगोहां के हरिहरपुर पटसा स्थित एक निजी गोशाला में बंधक बनाकर रखी गई गायों को बजरंग दल की सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को मुक्त कराया। मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार गायों को छुड़ाकर सुरक्षित दूसरी गोशाला में भेजा। बजरंग दल के रायबरेली जिला सहसंयोजक राजू रावत और सहसंयोजक अंशु पाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि हरिहरपुर पटसा स्थित एक गोशाला में कुछ गायों को बंधक बनाकर रखा गया है और उनकी देखरेख भी ठीक से नहीं हो रही है। सूचना मिलने के बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चार गायें बंधी मिलीं, जबकि गोशाला परिसर में कुछ गायों के कंकाल भी पड़े पाए गए। इसके बाद निगोहां पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.