कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कोडरमा ने गश्ती के दौरान लावारिस हालत में पड़े देसी महुआ शराब जब्त की है। गझंडी-लालबाग रेलवे स्टेशन के मध्य गश्त के दौरान पांच सफेद प्लास्टिक के बोरे लावारिस अवस्था में रखे दिखाई दिए। संदेह होने पर बोरे को खोलकर जांच की गई। जांच के दौरान बोरे में 15 पन्नियों में भरी देसी महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी प्रत्येक पन्नी की क्षमता पांच लीटर थी। जब्त शराब की कुल मात्रा 75 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7,500 रुपये बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.