एटा, मई 19 -- लावारिस हालत में दो भैंस से लदी गाड़ी मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भैंस को गांव के ही युवक को सुपुर्द कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि चोर भैंस चोरी करके भाग रहे हैं। पूरा मामला गांव अमरोली रतनपुर का है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे ग्रामीण ग्रामीण खेत पर जा रहे थे। दुर्गा भारती स्कूल के पास एक पिकअप गाड़ी खड़ी देखी। पास जाकर देखा। उसमें दो भैंस बंधी हुई मिलीं। देखते ही देखते मौके पर काफी ग्रामीण पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त कर कोतवाली ले गई। दोनों भैंसों को गांव के जगराम पुत्र ब्रह्मानंद राठौर को सौंप दी है। चर्चा है कि चोर भैंस चोरी करके ले जा रहे होंगे। ग्रामीणों को देखकर गाड़ी छोड़कर भा गए होंगे। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बत...