हापुड़, अप्रैल 10 -- सिंभावली थाना पुलिस की लापरवाही एक सड़क हादसे में मौत होने के बाद अमानवीय रुप के सामने आई है। जिस बेटे की तलाश के लिए मां-बाप दर दर भटक रहे थे और थाने में गुमशुदगी दर्ज करा रहे थे। उसी थाना क्षेत्र में गांव सिखैडा के पास पुलिस ने एक अप्रैल की रात को घायल अवस्था में मिले युवक को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। उसका वहां पोस्टमार्टम के बाद लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं युवक की थाने में छह अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को उसकी मौत होने के बाद लावारिस में अंतिम संस्कार होने की जानकारी पर मिलने पर परिवार के लोग भड़क गए। परिवार समेत गांव के सैंकडों लोगों ने थाने के सामने ही पुराने दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे को जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले हंगामे ...