गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। चिकित्सा विज्ञान और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा उदाहरण गुरुग्राम में देखने को मिला है। गुरुग्राम के सेक्टर-29 में लावारिस हालत में मिले एक अत्यंत कमजोर नवजात शिशु को निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने नया जीवन दिया है। फरवरी माह में सेक्टर-29 पुलिस को यह नवजात बच्चा बेहद नाजुक हालत में मिला था। जब उसे अस्पताल लाया गया, तो उसकी स्थिति हृदय विदारक थी। बच्चे का वजन मात्र 1.5 किलोग्राम था और उसका शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था। ūमैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बच्चे में न तो धड़कन थी और न ही वह सांस ले पा रहा था। तब डॉ. कैमेलिया नोंगराम और डॉ. सचिन जैन की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत एडवांस नियोनेटल रिससिटेशन (पुनर्जीवन प्रक्रिया) शुरू की। डॉ. नोंगराम ने बताया जब बच्चा...