लावारिस मरीज की हुई पहचान, घर ले गए परिजन
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- प्रतापगढ़। राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में पिछले करीब 20 दिनों से भर्ती 70 वर्षीय लावारिस काशी राजन को शनिवार को उसके परिजन आकर ले गए। वह तमिलनाडु का रहने वाला है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि मरीज को पुलिस लेकर आई थी। उस समय उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसकी दवा हुई। ठीक होने पर पुलिस की मदद से उसके घर वालों को सूचित किया गया। मरीज के पास आधार कार्ड था। उसी से घर की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर वृद्ध का बेटा और मामा आए और उसे अपने साथ ले गए। वार्ड ब्वॉय कुलदीप और संतोष ने उसकी देखभाल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.