रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने बगैर नंबर की लावारिस बाइक से तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात बाइक स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार शाम पुलभट्टा पुलिस भंगा तिराहे पर गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि फ्लाईओवर के नीचे बगैर नंबर की एक स्पलेंडर बाइक खड़ी है, जिसके अन्दर तमंचा रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाइक की गद्दी खोलकर उसमें से 315 बोर का तमंचा बरामद किया। बाइक स्वामी की तलाश करने पर वह नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...