रुडकी, जून 17 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली परिसर में बुधवार को लावारिस खड़ी 22 बाइकों की नीलामी 1.25 लाख रुपये में की गई। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई गई। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद लावारिस वाहनों की नीलामी की जाती है। इससे कोतवाली में खड़े अनुपयोगी वाहनों का निस्तारण होने के साथ राजस्व की भी प्राप्ति होती है। इस दौरान तहसीलदार, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...