फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। सड़कों पर खुलेआम घूमते लावारिस पशुओं से लोगों में भय का माहौल है। खासकर सांड़ के कारण लोगों को सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों का घर से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर निगम प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रहा। शहर के मिल्क प्लांट रोड, सेक्टर-2, सेक्टर-64-65, चावला कॉलोनी, 100 फीट रोड और तिगांव रोड सहित शहर के कई हिस्सों में लावारिस पशु झुंड बनाकर घूमते नजर आते हैं। 68 वर्षीय रामस्वरूप ने बताया कि सुबह-शाम टहलना अब खतरे से खाली नहीं रहा। 72 वर्षीय भगवती प्रसाद ने कहा कि बाजार जाना तक मुश्किल हो गया है। हर समय डर बना रहता है कि कहीं कोई पशु हमला न कर द...