फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में लगातार बढ़ रहे लावारिस और कटखने कुत्तों के आतंक के बीच सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कुत्ते काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी और लोगों में बढ़ते डर को देखते हुए निगम ने लावारिस कुत्तों की पहचान, पकड़ने, नसबंदी, टीकाकरण और आक्रामक कुत्तों को अलग रखने की व्यापक योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। निगम स्तर पर विशेष टीमों के गठन, वेटनरी डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। निजी एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लावारिस कुत्तों के झुंड लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। कई कॉलोनियों, सेक्टरों, बाजारों और पार्कों में सुबह-शाम लोगों को कुत्तों के हमलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का मा...