रुडकी, जून 6 -- मंगलौर, संवाददाता। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की युवा शाखा पीपुल्स यूथ फ्रंट के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं और श्रमिकों ने डीएम कार्यालय घेराव के लिए कूच किया। पुलिस ने अब्दुल कलाम चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल हरिद्वार की ओर बढ़ने लगे, लेकिन रुड़की-मंगलौर के बीच प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन प्राप्त कर मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने पीपुल्स यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. ललित कुमार पर की गई जिला बदर की कार्रवाई निरस्त करने, न्यूनतम मजदूरी 1000 रुपये प्रतिदिन करने, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, महिला श्रमिकों को सुविधाएं, आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं को कुशल श्रमिक का वे...