फरीदाबाद, मार्च 22 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों, खासकर बाइक सवारों के लिए सड़कों से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी निगम प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों ने बताया कि कुत्ते झुंड बनाकर अचानक पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे लोग तेज गति से निकलने को विवश हैं। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि कुत्ते अचानक पीछे दौड़ते हैं, जिससे संतुलन बिगड़ने का डर बना रहता है। वहीं, सीमा देवी का कहना है कि बच्चों को बाहर भेजने में डर लगता है, हर गली में कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं। सेक्टर 2 के ही अरविंद सिंगला ने बताया कि रात के समय में कुत्ते दुपहिया वाहन को देखकर काटने के लिए दौड़ते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.