लावारिस कुत्ते ने युवक और बुजुर्ग को किया घायल
रुडकी, मई 24 -- रुड़की, संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार देर शाम आदर्शनगर में बाजार जा रहे एक युवक पर लावारिस कुत्ते हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। आदर्शनगर निवासी सुनील शाम के समय घर से बाजार के लिए निकला था। रास्ते में अचानक पीछे से आए एक लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कुत्ते ने उसके पैर में दो जगह काट लिया। यह भी पढ़ें- लावारिस कुत्ते ने युवक और बुजुर्ग को किया घायल युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.