गिरडीह, जून 4 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के घुजाडीह-भरखर पथ पर कुलगो नदी के समीप बुधवार को लावारिस अवस्था में खड़ी एक पल्सर बाइक मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में कर थाना ले गयी। बताया जाता है कि जेएच 09 बी एम 4753 नंबर की पल्सर बाइक उक्त स्थान पर मंगलवार से लावारिस हालत में खड़ी थी। बाइक में चाबी लगी हुई थी। बाइक में हेलमेट टंगा था और बाइक में खून के धब्बे लगे थे। दो दिन से लावारिस हालत में खड़ी बाइक को देख जब ग्रामीणों को शक हुआ तब इसकी सूचना जिप सदस्य बैजनाथ महतो ने डुमरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बाइक के नंबर से उसके मालिक की खोज की तो पता चला कि उक्त बाइक दुग्धा के किसी दिवाकर सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि क्या इस बाइक का उपयोग किसी आपराधिक घटना में तो न...