मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर थाना के तुर्की राजबांध के समीप शुक्रवार की सुबह लावारिस अवस्था में एक नवजात का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शव को एक पॉलीथिन में लपेट कर फेंका गया था। गांव वालों ने मिट्टी खोदकर शव को वहां दफना दिया।ग्रामीणों ने बताया कि नवजात के शव को यहां किसने और कब फेंका था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आशंका है कि किसी बाहर के व्यक्ति या महिला ने गुरुवार की रात नवजात के शव को यहां फेंक दिया होगा। सुबह ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। मामले में मीनापुर थानेदार राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि नवजात का शव मिलने के संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस टीम को भेजकर मामले की जानकारी ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.