अररिया, फरवरी 12 -- परवेज आलम अररिया, संवाददाता भले ही ये बात आम लोगों को मालूम न हो लेकिन ये सच है कि जिले में एक ऐसी सरकारी संस्था भी संचालित है जो लावारिस, यतीम और गुमशुदा बच्चों को सहारा देती है। संस्थान का नाम है दत्तक ग्रहण संस्थान जो वन विभाग के सामने गोढ़ी चौक पास एक बड़े से भवन में संचालित है। दत्तक ग्रहण संस्थान में उन छोटे बच्चों को रखने की व्यवस्था है जो या तो लावारिस अवस्था में कहीं मिलते हैं या यतीम व गुमशुदा की श्रेणी में आते हैं। खास ये कि न केवल बच्चों की सुरक्षा की ठोस व्यवस्था है बल्कि संस्था में पल रहे बच्चों की गोपनीयता भी बनाए रखी जाती है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को संस्था के संरक्षण में रहने वाले बच्चों से न मिलने और न ही उन्हें देखने की इजाजत दी जाती है। जिला बाल संरक्षण इकाई के अधीन संचालित दत्तक ग्रहण संस्थान में ...