फतेहपुर, जून 16 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास यमुना क्षेत्र में लावारिश शव पड़े होने की सूचना से मंगलवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव के पास जंगल में एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही दतौली चौकी प्रभारी रोहित यादव मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राव भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे तक यमुना किनारे के जंगलों और खेतों में तलाशी अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- रायवाला में फंदे से लटका मिला युवक का शव लगभग दो किलोमीटर से अधिक क्षेत्र की सघन छानबीन की गई, लेकिन कोई शव नहीं मिला। बाद में सूचना देने वाले युवक शिवा पुत्र संतराम निवासी पुरान ...