लोहरदगा, जून 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला पर्यटन समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई।इसमें लावापानी जलप्रपात और 27 नम्बर रेलवे ब्रिज पर्यटन स्थल को कैटेगरी ए में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया। कोराम्बे विष्णुपद मंदिर को कैटेगरी सी से बी में अपग्रेड करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला के अधिसूचित पर्यटन स्थलों का विकास करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं। नंदिनी जलाशय में पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा के लिए सरकार के प्रस्ताव भेजने को कहा। सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों में लाभुक समिति का गठन करने, वन भूमि वाले पर्यटन स्थल में सामुदायिक विकास केंद्र विकसित करने का निर्णय लिया गया。

बैठक में प्रस्ताव बैठक में समिति के सदस्यों ने नए पर्यटन स्थलों को चिन्हित करने का प्...