मेरठ, अप्रैल 11 -- लावड़। कस्बे के सुन्नी और शिया समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की। ईरान में युद्ध के दौरान घायल लोगों और मारे गए बच्चों के परिवारों की मदद के लिए कस्बे से आर्थिक सहायता भेजी गई। अंजुमने हुसैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित ईरानी एंबेसी पहुंचा, जहां उन्होंने राहत राशि सौंपते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।अंजुमने हुसैनी के साहिबे बयाज एडवोकेट तनवीर हसन ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के ईरानी कल्चर हाउस में शहीदों के लिए ताज़ियत पेश की। इस दौरान उनकी मुलाकात अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल हकीम इलाही से भी हुई, जहां उन्होंने ईरान के पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। डॉ. अब्दुल हकीम इलाही ने भारतीय नागरिकों द्वारा दिखाई...