मेरठ, दिसम्बर 6 -- लावड़ के मोहल्ला नई बस्ती निवासी पूर्व सभासद के मकान के बेसमेंट में चल रहे पायदान बनाने के कारखाने में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में आग लग गई। लाखों का तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया। पीड़ित ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी पूर्व सभासद जुबैर अहमद के पुत्र आलमगीर ने दी तहरीर में बताया उनके मकान के बेसमेंट में पायदान बनाने का कारखाना है। कारखाने में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में आग लग गई। उन्होंने उतरकर देखा तो तीन लोगों को भागते देखा, जिसमें से दो को पहचान लिया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, तब तक उसका लगभग पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि उसके भाई उमेर की चार माह पूर्व घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी पैरवी से संबंधित कागजात भी कारखाने मे...