अल्मोड़ा, मार्च 10 -- बस में बदल गए लाल सूटकेस की पहले पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक छह मार्च को एक महिला ने उनके भाई का आभूषण रखा सूटकेस बदले जाने की सूचना दी थी। इस पर एसओ मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में टीम ने मनान क्षेत्र में सूटकेस की तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के बाद मैगड़ी पोखरी से सूटकेस को बरामद कर लिया गया। वहीं दूसरा लाल रंग का सूटकेस संबंधित व्यक्ति को वापस लौटा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...