नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- आमिर खान ने काफी मेहनत से लाल सिंह चड्ढा फिल्म बनाई थी। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीद भी थी, लेकिन ये चली नहीं। लाल सिंह चड्ढा, हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक थी। फिल्म के फ्लॉप होने पर आमिर को बड़ा झटका लगा था। उन्होंने इसके बाद लंबा ब्रेक भी ले लिया था फिल्मों से। अब आमिर ने हाल ही में बताया कि वह पहले चाहते थे कि उनका बेटा जुनैद लीड रोल करे।आमिर ने लिया जुनैद का टेस्ट जियो हॉटस्टार से बात करते हुए आमिर ने बताया कि उन्होंने जुनैद को कुछ सीन करने को कहा था। आमिर ने बताया कि जब जुनैद लॉस एंजिल्स से एक्टिंग ट्रेनिंग लेकर भारत आए थे तो वह देखना चाहते थे कि जुनैद बतौर एक्टर कैसे हैं। आमिर ने उनका एक फिल्ममेकर के तौर पर टेस्ट लिया। वह बोले, 'मुझे फॉरेस्ट गम्प की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी और हम उसको लेकर काफ...