नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- यमन में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि वह यमन के तट के पास कथित तौर पर एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिकों से जुड़ी घटना की जानकारी जुटा रहा है और इसके लिए उसने विभिन्न पक्षों से संपर्क किया है। अरब के कुछ मीडिया संस्थानों ने गुरुवार को यमन के हूती विद्रोही बल के प्रवक्ता याह्या सरी के हवाले से दावा किया कि सऊदी अरब के बलों ने लाल सागर में यमन के तट के पास यूकर द्वीप के निकट एक भारतीय नौका को निशाना बनाया।हूती बोले- हम बचाने में जुटे हैं सरी ने कहा कि नौका पर 14 भारतीय नागरिक सवार हैं और हूती बल उन्हें बचाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में और जानकारी बाद में दी जाएगी। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''हम 22 अक्टूबर को यमन के तट के पास हुई घटना के बारे में अधिक जान...