नई दिल्ली, मार्च 15 -- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड वंशिका चड्ढा से शादी रचा ली है। उनकी शादी 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में खास दोस्तों और फैमिली के बीच हुई। कुलदीप की शादी में उनके खास क्रिकेटर फ्रेंड्स भी पहुंचे थे और सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुलदीप की वाइफ वंशिका की सादगी और सुंदरता पर लोग दिल हार बैठे हैं। अब लोग वंशिका के बारे में सबकुछ जानने के लिए गूगल पर खोज रहे हैं। वंशिका चड्ढा कौन हैं और क्या करती हैं, चलिए आपको पूरी डिटेल बताते हैं।शादी में क्या पहना वंशिका चड्ढा ने शादी के खास दिन के लिए गोटे वाला लाल रंग का लहंगा चुना। ये लहंगा सुनहरे जरी और जरीदोजी कढ़ाई से सजा हुआ था। इस लहंगे की स्कर्ट पर बारीक हस्तशिल्प और पारंपरिक भारतीय डिजाइनों ...