जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- लाल बाबा फाउंड्री बस्ती के निवासी टाटा स्टील कंपनी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन के लिए तैयार हो गए हैं। लोगों का कहना है कि कंपनी की मनमानी और भारी वाहनों की अवैध आवाजाही के कारण 7 महीनों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस्तीवासियों के अनुसार घनी आबादी वाले क्षेत्र में प्रतिदिन भारी वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या बढ़ गई है और सड़क हादसे आम हो गए हैं। नागरिकों ने शनिवार को रघुवर नगर, कंचन नगर और ईस्ट प्लांट बस्ती में आयोजित बैठक में आरोप लगाया कि कंपनी ने रिहायशी क्षेत्र के बिल्कुल पास में वेस्ट स्टेज प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कर दिया है, जिससे निकलने वाली धूल (डस्ट) से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसी इकाई लगाने की अनुमति किस ...