लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को अपने कैम्प कार्यालय सात-कालीदास मार्ग पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श हम सभी को सदैव कर्तव्यपथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे। केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभायी तथा स्वतन्त्र भारत को यशस्वी नेतृत्व प्रदान किया। वह सादगी का प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने 'जय जवान- जय किसान' के नारे द्वारा देश को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया। प्रधानमंत्री न...