हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती शुक्रवार को इंद्रपुरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समीप अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपायुक्त हेमंत सती, उपविकास आयुक्त रिया सिंह, नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सुधा प्रधान, समाजसेवी डॉ प्रभात कुमार प्रधान, जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय, बटेश्वर प्रसाद मेहता, निशांत कुमार प्रधान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।उपस्थित लोगों ने शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके सादगी, ईमानदारी, त्याग, राष्ट्रप्रेम और जनसेवा के आदर्शों को याद किया गया। यह भी पढ़ें- Etah Ne...