गंगापार, अप्रैल 25 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में शनिवार को आधुनिक कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि रहे करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 'प्रोजेक्ट प्रवीण' योजना का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। त्रिलोक सिंह शिक्षा सेवा समिति के सहयोग से कॉलेज में 35 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से कक्षा 9 एवं 11 के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रधानाचार्य डॉ. संतोष शुक्ल ने विधायक का स्वागत करते हुए योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पंडित शोभनाथ शुक्ल, भूपेंद्र सिंह, सुधीर गुप्ता, क्षितीश तिवारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.