कोलकाता, मई 23 -- आमतौर पर किसी मंत्री या मुख्यमंत्री का काफिला रेड सिग्नल पर नहीं रुकता। वीवीआईपी के आने के पहले ही रास्ता खाली करा लिया जाता है। लेकिन पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस दिशा में सार्थक पहल कर रहे हैं। शनिवार सुबह, मुख्यमंत्री का काफिला एक ऐसे सिग्नल पर रुका, जो रेड था। लेकिन गाड़ियों ने हूटर या सायरन नहीं बजाया, बल्कि सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार किया। इसके बाद ही, मुख्यमंत्री का काफिला वहां से आगे बढ़ा। ट्रैफिक लाइट ग्रीन होने का इंतजारगौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही शुभेंदु अधिकारी इस वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने के लिए पुलिस को निर्देश दे चुके हैं। अब मुख्यमंत्री शुभेंदु सड़क पर भी अपने निर्देश को अमल में लाते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री चिनार पार्क के घर से सियालदह के रो...