गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सिक्टौर के एक किसान ने आधुनिक तकनीक अपना कर खेती को न सिर्फ लाभ का सौदा बना दिया बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी मिसाल बन गए हैं। वह एक एकड़ में पॉली हाउस स्थापित कर लाल और पीली शिमला मिर्च की सफल खेती कर रहे हैं। आटोमोबाइल के कारोबार से जुड़े श्यामल चौधरी ने कृषि की ओर रुख किया है। उन्होंने सिक्टौर में अपनी पुश्तैनी जमीन पर एक एकड़ क्षेत्रफल में पॉली हाउस स्थापित किया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 39 लाख रुपये रही, जिसमें उद्यान विभाग से उन्हें 19 लाख रुपये का अनुदान मिला। सरकारी सहयोग और अपनी दूरदर्शिता के दम पर उन्होंने आधुनिक खेती की मजबूत नींव रखी। बुधवार को श्यामल के फार्म पर निरीक्षण करने पहुंचे जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह काफी उत्साहित दिखे। कहा कि यदि किसान नई तकनीक अपनाएं औ...