लाल निशान के बाद थमी विभागीय कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
अयोध्या, जून 7 -- रुदौली, संवाददाता। रुदौली-भेलसर-उमापुर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से की गई कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। सड़क किनारे लाल निशान लगाने और अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराने के बाद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इससे नगरवासियों और व्यापारियों के बीच परियोजना के भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार विगत 12 मई को विभाग ने मार्ग के दोनों ओर चिन्हांकन कर तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की मुनादी कराई थी। विभागीय कार्रवाई को गंभीर मानते हुए कई लोगों ने अपने स्तर पर निर्माण और अतिक्रमण हटाना भी शुरू कर दिया था। लोगों को उम्मीद थी कि वर्षों पुरानी जाम और सकरी सड़क की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। लेकिन करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.