मुंगेर, अप्रैल 21 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर के लाल दरवाजा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 500 मीटर से भी कम लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य पिछले दो माह से अधिक समय से चल रहा है, लेकिन अब तक अधूरा है। आधी सड़क पर कंक्रीट की ढलाई हो चुकी है, जबकि बाकी हिस्सा जर्जर स्थिति में पड़ा है, जिससे वाहन चालकों को भारी मुसबीतों का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि इसी रास्ते से लोग पटना, बेगूसराय, खगड़िया आदि जाते हैं। इतना ही नहीं मॉडल अस्पताल से पीएमसीएच रेफर मरीज भी इसी रास्ते से पटना जाने की मजबूरी होती है। लेकिन आधी सड़क बनने से आवागमन और दुष्कर हो गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि, निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण यहां प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि, जब जेसीबी मशीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.