अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़। बिजली उपभोक्ताओं के साझा मंच के बैनर लाल डिग्गी बिजली कार्यालय पर महापड़ाव दूसरे दिन बुधवार को जारी रहा। बिजली विधेयक 2025 और स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन महापड़ाव में जिरौली डोर के किसानों-मजदूरों ने मोर्चा संभाला। जिरौली डोर के किसानों ने 8 अगस्त को सैकड़ों किसानों ने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर लाल डिग्गी बिजली घर जमा कराए थे। धरनास्थल पर एसडीओ गभाना निशांत कुमार ने पहुंचकर जिरौली डोर के इन किसानों की समस्याएं सुनी। जिरौली डोर के स्मार्ट मीटर हटाने वाले किसानों ने बिल जारी करने के लिए लिखित मांगपत्र दिया। उन्होंने 12 दिसंबर तक उक्त मांग पर समाधान का समय दिया है। क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष नगेन्द्र चौधरी, जिला युवा उपाध्यक्ष रूपेश कुमार, दीपचंद,...