लखनऊ, अप्रैल 1 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लाल टोपी के बहाने सपा पर तीखा तंज कसा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बुधवार को किए पोस्ट में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के देवरिया में नकली नोटों की फैक्ट्री चलाने के आरोप में सपा नेता की गिरफ्तारी ने समाजवादी पार्टी की चाल, चरित्र और चेहरा तीनों को उजागर कर दिया है। जो लोग देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहे हैं, वे सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि राष्ट्रद्रोही हैं। अपराधियों को छूट और कानून का मजाक ही सपा की राजनीति बन गई है।पंकज चौधरी ने कहा कि सपा के शीर्ष नेता खुलेआम कहते हैं कि उनकी सरकार बनने पर मुकदमें वापस ले लिए जाएंगे। क्या इसका मतलब यह है कि नकली नोट छापने वाले, देश की जड़ों को कमजोर करने वाले लोगों को भी बचाया जाएगा?बोले सत्ताइस में लगेगी हार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.